माटुंगा में घरफोड़ चोरी का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार

मुंबई: आतिश तिवारी

मुंबई में बढ़ती घरफोड़ चोरी की घटनाओं के बीच माटुंगा पुलिस ने एक अहम सफलता हासिल की है। पुलिस उपायुक्त, परिमंडल-08, मुंबई के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई में एक शातिर घरफोड़ आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का मामला सुलझा लिया गया है।

प्रेस नोट के अनुसार, दिनांक 06 सितंबर 2025 की रात 08:30 बजे से 09 सितंबर 2025 की सुबह 09:00 बजे के बीच, माटुंगा क्षेत्र में एक बंद फ्लैट को निशाना बनाते हुए अज्ञात आरोपी ने दरवाजे का कुंडा तोड़कर घर में प्रवेश किया। इसके बाद आरोपी ने अलमारी में रखी लगभग 02 तोला वजनी सोने की चेन, जिसकी अनुमानित कीमत ₹50,000, तथा ₹20,000 नकद चोरी कर फरार हो गया। इस प्रकार चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत ₹70,000 आंकी गई।

घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर माटुंगा पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 09/2025 दर्ज किया गया। मामला भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 305(ए), 331(3) और 331(4) के तहत पंजीबद्ध किया गया।

हालांकि, तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार की, जिसके बाद उसके पास से चोरी की गई सोने की चेन बरामद कर ली गई।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सरफुद्दीन ताजुद्दीन शेख (उम्र 33 वर्ष) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि आरोपी एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में कुल 18 घरफोड़ चोरी के मामले पहले से दर्ज हैं। इसके चलते पुलिस ने आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस आयुक्त श्री देवेन भारती, अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) श्री सत्यनारायण, अपर पुलिस आयुक्त, मध्य प्रादेशिक विभाग श्री विक्रम देशमाने तथा पुलिस उपायुक्त, परिमंडल-08 श्री विक्रम देशमाने के मार्गदर्शन में की गई।

वहीं, इस ऑपरेशन की निगरानी सहायक पुलिस आयुक्त, माटुंगा विभाग श्री सचिन कदम द्वारा की गई। कार्रवाई को सफल बनाने में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री दादासाहेब घुटके, गुन्हे प्रकटीकरण अधिकारी पुलिस उपनिरीक्षक विनोद पाटिल और माटुंगा पुलिस थाने की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

फिलहाल, मामले की आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक विनोद पाटिल द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *