छत्रपति संभाजी नगर :महाराष्ट्र के वाळूज, छत्रपति संभाजीनगर इलाके से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक महिला की उसके ही घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को घटनास्थल से ही हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार गुन्हा रजिस्टर नंबर 0357/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 333, 126(2) के साथ शस्त्र अधिनियम 1949 की धारा 3, 25, 4 तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम 1949 की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले की फिर्यादी केसरबाई रमेश सोनपेठकर (उम्र 65 वर्ष, व्यवसाय वयोवृद्ध गृहिणी) हैं, जिनका मूल पता निवळी, तालुका जिला लातूर है और वर्तमान में विंग नंबर D, फ्लैट नंबर 17, साई श्रद्धा पार्क, मोहटादेवी परिसर, वडगांव कोल्हाटी, छत्रपति संभाजीनगर में निवास है।
मृतका का नाम साधना महेंद्र सोनपेठकर (उम्र 43 वर्ष) है, जिनका मूल निवास निवळी, जिला लातूर है और वे वर्तमान में साई श्रद्धा पार्क, विंग D, फ्लैट नंबर 17, बजाज नगर, वाळूज, छत्रपति संभाजीनगर में रह रही थीं।
घटना दिनांक 22/04/2026 को सुबह लगभग 09:30 बजे गट नंबर 22, साई श्रद्धा पार्क, फ्लैट नंबर D-17, बजाज नगर में हुई, जबकि इस मामले की एफआईआर उसी दिन दोपहर 15:25 बजे दर्ज की गई।
फिर्यादी के अनुसार, आरोपी महिला शैला सुनील सोनार (पता अज्ञात) ने जबरन घर में प्रवेश किया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसने पुरानी पैसों की रंजिश के चलते मृतका को निशाना बनाया।
आरोपी ने पहले बंदूक जैसी वस्तु का डर दिखाया, फिर पीड़िता के चेहरे पर स्प्रे छिड़का और अपने साथ लाए गए चाकू से पेट, गले, गर्दन और सिर पर कई वार किए। इस हमले में साधना सोनपेठकर गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस वारदात में किसी भी प्रकार का माल चोरी नहीं हुआ है घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया है।
मामले की जांच एपीआई अरविंद शिंदे कर रहे हैं, जबकि ड्यूटी ऑफिसर पीएसआई शेवाळे ने प्रारंभिक कार्रवाई की। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है।

