डिंडोशी में फर्जी आरोग्य योजना गिरोह बेनकाब

फर्जी आयुष्मान कार्ड रैकेट पर डिंडोशी पुलिस थाना की निर्णायक कार्रवाई 

मुंबई : आतिश तिवारी 

मुंबई के डिंडोशी क्षेत्र में जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं के नाम पर संचालित संगठित कूटरचना गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए डिंडोशी पुलिस थाना, मुंबई ने प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई की है। महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना तथा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभ दिलाने का प्रलोभन देकर आरोपित व्यक्तियों द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाई जा रही थी।

अपराध क्रमांक 91/2026 के अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 318(4), 336(3), 337, 338, 340(2) तथा 3(5) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी फर्जी राशन कार्ड, झोपड़ीधारक सर्वेक्षण 2000-01 के कूटरचित प्रमाणपत्र तथा एमएमआरडीए के बनावटी आवंटन पत्र तैयार कर योजनाओं का अवैध लाभ अर्जित करने का षड्यंत्र रच रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों में सुजल सत्यानारायण दयाल (21 वर्ष), राकेश भगत सिंह (43 वर्ष), दिनेशकुमार प्रेमचंद केसवानी (40 वर्ष), एडवर्ड उर्फ सोनू सेबेस्टियन डिसोजा (46 वर्ष), मनीशंकर हरिशंकर शर्मा (31 वर्ष), विपिन राजकुमार पांडे (42 वर्ष) तथा वीरू रामनारायण गुप्ता (31 वर्ष) सम्मिलित हैं। आरोपियों के कब्जे से 343 फर्जी राशन कार्ड, तीन कूटरचित आवंटन पत्र, सर्वेक्षण दस्तावेज, एक लैपटॉप, दो प्रिंटर तथा नौ मोबाइल उपकरण जब्त किए गए हैं।

यह संपूर्ण कार्रवाई माननीय श्री शशि कुमार मीना, माननीय अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, उत्तरी क्षेत्रीय प्रभाग, पुलिस उपायुक्त, परिमंडल 12, माननीय श्री महेश चिमटे, सहायक पुलिस आयुक्त माननीय श्री विजय भीसे के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। डिंडोशी पुलिस थाना, मुंबई के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक माननीय श्री महेंद्र शिंदे एवं पुलिस निरीक्षक श्री संजय पवार के नेतृत्व में एटीसी अधिकारी सहायक पुलिस निरीक्षक शिवशंकर भोसले तथा पुलिस टीम के सदस्य पी.ओ.एन. नितिन सवाने, सफौ मुलानी, पोह.031130/काम्बले, पोह.041190/मोरे, पोह.शिक.111418/शिंदे, पोस.111665/काले,पोस.111777/कोली, पोस.140309/भंडारे एवं पोस.110419/सावरदे की सक्रिय भूमिका रही।

डिंडोशी पुलिस थाना, मुंबई की इस सख्त कार्रवाई ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शासन की जनहितकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की जालसाजी, कूटरचना अथवा धोखाधड़ी को किसी भी परिस्थिति में सहन नहीं किया जाएगा। प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है तथा इस षड्यंत्र में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान कर कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *