
मीरा-भाईंदर वसई-विरार पुलिस कि दाऊद इब्राहिम गैंग पर तीन बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक
रिपोर्टर आशीष सिंह
मीरा-भाईंदर-वसई विरार पुलिस ने कुछ महिनों में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम कि डी-गैंग के खिलाफ बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की हैं, कुछ दिनों पहले मीरा-भाईंदर वसई-विरार पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी कुख्यात गैंगस्टर सुभाष सिंह ठाकुर को उत्तर प्रदेश कि फतेहपुर जेल से हिरासत में लिया है। गैंगस्टर सुभाष सिंह ठाकुर पर साल 2022 में विरार के बिल्डर समय चौहान की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। कोर्ट ने गैंगस्टर सुभाष
ठाकुर को पूछताछ के लिए 22 दिसंबर 2025 तक पुलिस रिमांड पर भेजा था। इसके बाद मीरा-भाईंदर वसई-विरार पुलिस ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम कि गैंग से जुड़े एक बड़े ड्रग नेटवर्क का खुलासा किया, पुलिस कार्रवाई के तहत राजस्थान में एक ड्रग फैक्ट्री पर
छापा मारा गया और करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक की ड्रग्स और नेटवर्क का पदाफाश किया गया, मीरा-भाईंदर वसई-विरार पुलिस ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी ड्रग्स माफिया सलीम डोला द्वारा संचालित एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ किया था। इसमें 15 से
16 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 327.69 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के मीरारोड और भाईंदर क्षेत्रों के ठिकानों पर एनआईए ने छापेमारी की है, जिससे मीरा-भाईंदर वसई-विरार पुलिस को अंडरवर्ल्ड के खिलाफ कार्रवाई में काफी मदद मिली मीरा-भाईंदर वसई-विरार पुलिस द्वारा इन कार्रवाइयों का मुख्य उद्देश्य मीरा-भाईंदर वसई-विरार क्षेत्र में सक्रिय डी-कंपनी के जबरन वसूली, जमीन हड़पने और नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करना है।

