बीएमसी चुनाव के बीच दगडू सकपाळ शिंदे शिवसेना में

बीएमसी चुनाव के बीच सियासी धमाका, पूर्व विधायक दगडू सकपाळ शिंदे शिवसेना में शामिल

मुंबई: विशेष संवाददाता

बीएमसी चुनाव के ठीक बीच उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। शिवसेना (UBT) के पुराने नेता और पूर्व विधायक दगडू सकपाळ ने पार्टी छोड़कर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना जॉइन कर ली। इस पाला बदलने को ठाकरे गुट के लिए अब तक का सबसे बड़ा संगठनात्मक नुकसान माना जा रहा है।

मध्य मुंबई की राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले पूर्व विधायक सकपाळ का शिंदे गुट में जाना साफ संकेत देता है कि टिकट वितरण और नेतृत्व को लेकर असंतोष गहराता जा रहा था। चुनाव के ऐन मौके पर हुआ यह घटनाक्रम शिंदे शिवसेना को सीधा फायदा पहुंचाता है, जबकि UBT की चुनावी रणनीति को कमजोर करता दिख रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, यह सिर्फ एक नेता का जाना नहीं है, बल्कि बीएमसी चुनाव में मतदाता धारणा को प्रभावित करने वाला बड़ा संदेश है। मुंबई की राजनीति में यह झटका आने वाले दिनों में और भी बड़े सियासी बदलावों की भूमिका तय कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *