मुंबई : आतिश तिवारी
मुंबई के डी’मेलो रोड क्षेत्र में एक व्यवसायी से लाखों रुपये की ज्वेलरी लूट के सनसनीखेज मामले में आज़ाद मैदान पुलिस ने बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह मामला माता रमाबाई आंबेडकर मार्ग पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच उच्च स्तर पर की गई।
गिरफ्तार आरोपी का नाम और पता कैलाश उर्फ के. पी., उम्र 54 वर्ष, निवासी उल्हासनगर, जिला ठाणे है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी इस अपराध का मुख्य सूत्रधार है और हर बार नई-नई अपराधी टोलियाँ बनाकर गंभीर वारदातों को अंजाम देता था।
गुन्हे की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल और आसपास के परिसर के सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किए गए। फुटेज के विश्लेषण के दौरान आरोपी के छायाचित्र हासिल हुए, जिनकी तुलना पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज आरोपियों से की गई। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि अभिलेखों में दर्ज आरोपी ही इस लूट की वारदात में शामिल थे। इसके बाद माता रमाबाई आंबेडकर मार्ग पुलिस स्टेशन के गुन्हे प्रकटीकरण पथक ने गुप्त बातमीदारों की सहायता से इस प्रकरण में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ के दौरान यह निष्पन्न हुआ कि इस पूरे अपराध का मुख्य सूत्रधार कैलाश उर्फ के. पी. है, जिसके खिलाफ मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पुणे, धुले सहित विभिन्न स्थानों पर कुल 35 गंभीर अपराध दर्ज हैं। इसके साथ ही यह भी सामने आया कि आरोपी नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज मोक्का (MCOCA) के मामले में भी वांछित है। इसी आधार पर इस प्रकरण में मोक्का कानून की धाराएं जोड़ते हुए मोक्का न्यायालय में आरोपियों के विरुद्ध दोषारोप पत्र प्रस्तुत किया गया।
मुख्य आरोपी अपराध के बाद से लगातार अलग-अलग राज्यों में अपने ठिकाने बदलता रहा। दिनांक 06 जनवरी 2025 के बाद से उसके दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में होने की जानकारी सामने आई थी। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस उपायुक्त, परिमंडल-1 स्तर पर विशेष पथक गठित किया गया था, जिसने लगभग एक वर्ष तक निरंतर अंतरराज्यीय स्तर पर तलाश जारी रखी।
जांच के दौरान पुख्ता सूचना मिली कि आरोपी ठाणे उपनगर क्षेत्र में सक्रिय है और रायगढ़ जिले के नेरळ बाजारपेठ परिसर में आने वाला है। यह भी जानकारी थी कि आरोपी हमेशा अपने पास अग्निशस्त्र रखता है। इस सूचना के आधार पर पुलिस पथक ने वेशांतर कर नेरळ बाजारपेठ परिसर में सटीक सापळा रचाया और संदिग्ध व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित होते ही उसे घेराबंदी कर शिताफ़ी से ताब्यात लेकर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से इस अपराध में इस्तेमाल किया गया एक पिस्तौल, पांच जिंदा राउंड तथा ₹12,91,100 रुपये का मुद्देमाल बरामद किया गया है।

इस पूरी कार्रवाई के संबंध में पुलिस प्रेस नोट में बताया गया है कि यह कार्रवाई माननीय पुलिस आयुक्त, बृहन्मुंबई शहर श्री देवेन भारती, माननीय पुलिस सह-आयुक्त (आयुक्त एवं निरीक्षक) श्री सत्यनारायण चौधरी, माननीय अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, दक्षिण प्रादेशिक विभाग डॉ. अभिनव देशमुख, माननीय पुलिस उपायुक्त, परिमंडल-1 डॉ. प्रवीण मुंढे, माननीय एसपीओ, आज़ाद मैदान विभाग श्री जगदीश कुलकर्णी, माननीय वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री योगेश साबळे, माता रमाबाई आंबेडकर मार्ग पुलिस थाना, मुंबई, तथा माननीय पुलिस निरीक्षक (गुन्हे) श्री फरीद खान के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
मुंबई पुलिस की यह कार्रवाई संगठित अपराध के खिलाफ सख़्त रुख, तकनीकी जांच, खुफिया नेटवर्क और अंतरराज्यीय समन्वय का प्रभावी उदाहरण मानी जा रही है।

